Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखंडमोदी के विकास गाथा के साथ युवा अपने आप को जोड़ना चाहता...

मोदी के विकास गाथा के साथ युवा अपने आप को जोड़ना चाहता है इस लक्ष्य में यह पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है

24 दिसंबर प्रातः 10:00 बजे पवेलियन ग्राउंड से मोदी है ना, विशाल युवा पदयात्रा का होगा शुभारंभ

मोदी है ना विशाल युवा पदयात्रा का पोस्टर एवं एक गीत का लोकार्पण किया गया

लगभग 25000 युवा एवं जनमानस पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थित रहने की संभावना होंगी एक ऐतिहासिक रैली

मोदी के विकास गाथा के साथ युवा अपने आप को जोड़ना चाहता है इस लक्ष्य में यह पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है

पदयात्रा से महानगर के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं में बहुत जोश दिखाई दे रहा है

मोदी है ना पद यात्रा : मुख्यमंत्री धामी, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई अन्य यात्रा को रवाना कर शुभारंभ करेंगे

भारतीय जनता पार्टी महानगर के मीडिया विभाग द्वारा पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी परिपेक्ष में 24 दिसंबर को 10 बजे देहरादून के पवेलियन मैदान में विशाल युवा पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई अन्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे एवं उनके द्वारा ही यात्रा को रवाना किया जाएगा। यह यात्रा दर्शन लाल चौक से होते हुए घंटाघर, बहल चौक से दिलाराम चौक होते हुए सर्वे ग्राउंड हाथीबड़कला में समाप्त होगी।
नेहा ने बताया कि इस पदयात्रा से महानगर के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं में बहुत जोश दिखाई दे रहा है। इस कार्यक्रम को एक उत्सव के रूप में उत्तराखंड के युवा ले रहे हैं। यह पदयात्रा प्रदेश के लगभग सभी जिलों में होनी है। पहाड़ों पर भी युवाओं में अत्यंत उत्साह का वातावरण बना हुआ है। मोदी है ना कार्यक्रम के माध्यम से जो युवा प्रथम बार वोटर बना है, इसकी बहुत बड़ी संख्या है ऐसा युवा मोदी जी की विकसित भारत यात्रा का हिस्सा बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा का उद्देश्य मोदी जी के विकास गाथा के साथ युवाओं को जोड़ना है। मोदी है ना का प्रथम पद यात्रा का कार्यक्रम उत्तराखंड में होने जा रहा है और यह पदयात्रा पूरे प्रदेश में जाएगी।
भाजपा महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा किj इस पदयात्रा में विभिन्न संगठनों एवं सामाजिक संगठनों का भी समर्थन प्राप्त हो रहा है। सिद्धार्थ बोले मेरा अनुमान है की लगभग 25000 युवा एवं जनमानस व पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थित रहने की संभावना है। यह एक ऐतिहासिक पदयात्रा होगी। इसके माध्यम से पूरे प्रदेश में यह संदेश जाने वाला है कि मोदी है ना तो सब कुछ मुमकिन है। प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता भारत देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में एक लोकप्रिय नेता के रूप में है। इस अवसर पर मोदी है ना कार्यक्रम के लिए पदयात्रा का पोस्टर एवं एक गीत का भी विमोचन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments