Saturday, June 6, 2026
HomeUncategorizedश्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा ने...

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा ने डॉ. तनवी केस में मीडिया ट्रायल से बचने और अफवाहें न फैलाने की अपील की

 

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा ने डॉ. तनवी केस में मीडिया ट्रायल से बचने और अफवाहें न फैलाने की अपील की

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ की होनहार पीजी छात्रा डाॅ तनवी के निधन पर मैं गहरा दुःख व्यक्त करता हॅू। और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हॅू।
मैं पीड़ित परिवार के प्रति पूर्ण सहानुभूति प्रकट करता हॅू।
इसके साथ साथ मैं कुछ तथ्य जो मेरे संज्ञान में हैं। वो तथ्य आप सभी के सामने रखना चाहता हॅू।
यह मामला पुलिस प्रशासन और एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज प्रशासन की जांच के अधीन है। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन द्वारा एक उच्च स्तरीय जाॅच समिति का गठन किया जा चुका है। जाॅच समिति सभी तथ्यों और साक्ष्यों का निष्पक्ष अध्ययन करेगी।
समिति अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। मामला जांचाधीन है, इसलिए किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। सभी से मीडिया ट्रायल से बचने का अनुरोध किया जाता है।
अपुष्ट और भ्रामक जानकारी न फैलाएं। सही तथ्यों के साथ जांच में सहयोग करें।
यह विषय अत्यंत संवेदनशील है। सोशल मीडिया और अन्य मीडिया में कुछ ऐसी जानकारियां भी शेयर की जा रहीं है जिनका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है।
दिवंगत छात्रा डाॅ तनवी पूर्व में भी 2 बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थीं। उनका मानसिक स्वास्थ्य का उपचार चल रहा था। ऐसे में बिनेे तथ्यों को जाने समझें किसी एक व्यक्ति को दोषी ठहराना उचित नहीं है। अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट के आधार पर ही होगा। इसलिए आप सभी से सहयेाग की अपेक्षा की जाती है।
डाॅ उत्कर्ष शर्मा
प्राचार्य
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड
हैल्थ साइंसेज
देहरादून
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ
मेडिकल काॅलेज में आयोजित हुई शोक सभा
डाॅ तनवी के आकस्मिक निधन पर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में शोक सभा हुई। डाॅक्टरों, नर्सिंग स्टाफ व सहायक स्टाफ ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के प्रार्थना की।
देहरादून आॅप्थलमोलाॅजिकल सोसाइटी ने किया समर्थन
देहरादून ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के नेत्र विभाग की प्रमुख डॉ. प्रियंका गुप्ता के समर्थन में अपना आधिकारिक वक्तव्य जारी किया है। सोसाइटी का मानना है कि डॉ. प्रियंका गुप्ता एक अनुभवी, समर्पित एवं उच्च नैतिक मूल्यों वाली पेशेवर चिकित्सक हैं। सोसाइटी ने स्पष्ट किया कि बिना किसी ठोस प्रमाण एवं अधिकृत जांच रिपोर्ट के किसी भी चिकित्सक को दोषी ठहराना न केवल अनुचित है, बल्कि यह चिकित्सा पेशे की गरिमा के भी विरुद्ध है। अतः देहरादून ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी सभी संबंधित पक्षों से अपील करती है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पूर्व तथ्यों एवं आधिकारिक जांच के परिणामों का इंतजार किया जाए तथा निष्पक्षता बनाए रखी जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments