Sunday, June 28, 2026
HomeUncategorizedदरबार साहिब की पवित्र भूमि पर कब्जे की कोशिश बर्दाश्त नहीं, संगतों...

दरबार साहिब की पवित्र भूमि पर कब्जे की कोशिश बर्दाश्त नहीं, संगतों का बड़ा ऐलान

दरबार साहिब की पवित्र भूमि पर कब्जे की कोशिश बर्दाश्त नहीं, संगतों का बड़ा ऐलान

 

 

आरोप हैं कि श्री गुरु राम राय दरबार साहिब की संगतों पर भू-माफिया नितिन मनेरिया व अन्य भू-माफियाओं ने पत्थरबाजी की

फिर संगतों ने पकड़ा और भू-माफिया नितिन मनेरिया को, पुलिस प्रशासन के हवाले किया।

संगतों ने दिया संयम, सूझबूझ व बहादुरी का परिचय, मुख्य भू-माफिया नितिन मनेरिया को पकड़कर शान्तिपूर्वक समझाया कि वह कानून के विरूद्ध जाकर श्री दरबार साहिब की जमीनों पर कब्जा न करे।

 

आरोप हैं कि श्री दरबार साहिब की मथुरावाला स्थित 5 बीघा भूमि पर भू-माफिया नितिन मनेरिया द्वारा लगातार अतिक्रमण किया जा रहा था, श्री दरबार साहिब को न्यायालय से मिला था स्टे, (Stay Order) उसके बावजूद भी नितिन मनेरिया प्लाट काटकर बेच रहा था और न्यायालय की अवज्ञा भी कर रहा था, बता दे थाना क्लेमेन्टाउन पुलिस ने मनेरिया पर की थी एफ०आई०आर०, फिर भी इस भूमाफिया ने निर्माण कार्य जारी रखा हुआ था।

बता दे 10 जून 2026 को दोपहर 02.00 बजे जब संगतें श्री दरबार साहिब की जमीनों की कार सेवा हेतु पहुंची तो कहीं से नितिन मनेरिया को इसकी भनक लगी आरोप हैं कि वह अपने साथियों के साथ तीन-चार कारों थार व इनोवा में आकर रिवाल्वर के साथ झाडियों में छुप गया, संगतें कई जत्थों में वहां पहुंच रही थी कई कारें कारें व 5 बसें थी जिसमें 500 से अधिक संगते थी संगतों में कार से पांच-छः लड़के पहले ही घटनास्थल पर पहुंच गये थे, तभी अचानक से नितिन मनेरिया के साथ आये 10-12 लोगों ने संगतों पर पत्थराव व मारपीट कर दी, लेकिन संगतों के चार-पांच लड़के डटे रहे व उन्होंने नितिन मनेरिया को पकड़े लिया, तभी सेकड़ों की संख्या में संगतें वहां पहुंच गई और संगतों को देखकर नितिन के सभी साथी वहां से भाग गये, लेकिन नितिन मनेरिया को संगतों ने पकड़ लिया और सख्त हिदायत दी है कि, वह श्री दरबार साहिब की जमीन पर कब्जा करना छोड़ दे, नितिन मनेरिया ने खुद कैमरे के सामने यह स्वीकार किया है कि, उससे गलती हुई है और वह जमीन श्री दरबार साहिब की है, इस पर उत्तराखण्ड पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मनेरिया पर प्राथमिकी दर्ज कर दी है। मथुरावाला क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से बाहरी क्षेत्रों से आये बदमाश / माफिया लोग यहां घूम रहे हैं और उनके पास हथियार भी मौजूद है, उन्हीं आरोप हैं कि हथियारों रिवाल्वर/पिस्टल से उन्होंने संगतों को डराने की कोशिश भी की थी, लेकिन संगतों ने साहस, जोश, आक्रोश व भीड़ को देखकर नितिन के साथी वहां से भाग गये और नितिन संगतों के हाथ पकड़ा गया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। भू-माफियाओं द्वारा की गई वही पत्थरबाजी में संगतें चोटिल हुई है जिनका इलाज श्री महन्त इन्दिरेश अस्पताल में चल रहा है।

 

गौरतलब है, कि पिछले कुछ वर्षों से देहरादून में भू-माफियाओं की गतिविधियां बहुत बढ़ गई है, और अपराध व जमीनों पर कब्जे की घटनाएँ अत्यधिक बढ़ गई है, लेकिन श्री दरबार साहिब प्रशासन व संगतों के निरंतर अपनी जमीनों की देखभाल, निरीक्षण व बाउन्ड्रीवॉल बनाने से भू-माफियाओं के हौसले पस्त हो गये है, संगतों ने भू-माफियाओं को सख्त चेतावनी दी है, कि अगर उन्होंने श्री दरबार साहिब की जमीनों की तरफ कब्जा करने की दृष्टि से देखा भी तो कानून अपना काम करेगा, साथी उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया कि संगतें हजारों की संख्या में आकर उनको फिर घरों से उठवाकर देहरादून की सड़कों पर दौड़ायेगी। और जनता को बताएगी कि यह लोग दरबार साहब की पवित्र भूमि पर कब्जा कर रहैं है

वही श्री दरबार साहिब ने शासन-प्रशासन को अपनी जमीनों के समस्त स्वामित्व वाली जमीनों के कागजात सौंपे है और भू-माफियाओं के बारे में भी सूचना दी है, और किसी तरह से शांति व्यवस्था भंग न हो इसकी प्रार्थना की है।

 

श्री दरबार साहिब के वरिष्ठ व्यवस्थापक विजय गुलाटी द्वारा कुछ व्यक्तियों की एक सूची व पता संगतों को उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे सम्बन्धित व्यक्तियों से मिलकर उन्हें समझा सके कि वे श्री दरबार साहिब के विरूद्ध किसी भी प्रकार के षडयंत्र में सम्मिलित न हों तथा जमीन एवं अन्य संस्थानों को नुकसान पहुँचाने का प्रयास न करें। इससे भविष्य में किसी प्रकार की हिंसा या अशांति की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना को रोका जा सके। जानकारी के अनुसार संगतों द्वारा इन सभी व्यक्तियों से सम्पर्क स्थापित करने हेतु उनके पते एवं अन्य आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई है तथा वे उनके साथ पूर्णतः शान्तिपूर्वक सहयोग करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments