Wednesday, April 22, 2026
Homeउत्तराखंडCM Dhami -रुड़की में सीएम धामी ने किया भाजपा जिला कार्यालय...

CM Dhami -रुड़की में सीएम धामी ने किया भाजपा जिला कार्यालय का किया शिलान्यास

CM Dhami ने किया भाजपा जिला कार्यालय का किया शिलान्यास

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। जिसने भारत के गौरव को बढ़ाने का काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में नेता नहीं बल्कि विचारधारा बड़ी होती है। भाजपा आज पूरी दुनिया का सबसे बड़ा दल बन चुका है।

CM Dhami गुरूवार को रुड़की पहुंचे। सीएम के रुड़की पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। सीएम धामी ने यहां भाजपा के जिला कार्यालय का पूजा पाठ के साथ शिलान्यास किया।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज लंबे समय बाद भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन शिलान्यास हुआ है। नौ महीने में ये पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा।

सीएम धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में राष्ट्र निर्माण और देश पहले स्थान पर रहा है। देश में भाजपा का लगातार विस्तार हो रहा है और इसका कारण पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पीएम मोदी के आहवान पर एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को कामयाब करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments