Tuesday, July 28, 2026
HomeUncategorized'मुख्य सेवक' धामी फिर पहुंचे जनता के बीच, शिविर में ही समस्याओं...

‘मुख्य सेवक’ धामी फिर पहुंचे जनता के बीच, शिविर में ही समस्याओं के समाधान की दिखाई संवेदनशीलता


‘मुख्य सेवक’ धामी फिर पहुंचे जनता के बीच, शिविर में ही समस्याओं के समाधान की दिखाई संवेदनशीलता

 

उत्तराखंड में इन दिनों सरकार सिर्फ सचिवालय तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वयं जनता के द्वार पहुंच रही है। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोगों की समस्याएं सुनने के साथ-साथ उनके त्वरित समाधान भी सुनिश्चित कर रहे हैं। बीते आठ दिनों में 65 हजार से अधिक नागरिक इन जनसेवा शिविरों का लाभ उठा चुके हैं।

चार जुलाई से पूरे प्रदेश में संचालित इस अभियान का उद्देश्य सरकार और जनता के बीच की दूरी कम करना तथा प्रत्येक समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

 

शनिवार को देहरादून में आयोजित जनसेवा शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।

 

सहसपुर की बबली देवी ने मुख्यमंत्री के समक्ष सिलाई मशीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिए और उसका परिणाम भी तुरंत देखने को मिला। सुबह जनसेवा शिविर में लगाई गई गुहार पर कार्रवाई करते हुए दोपहर तक बबली देवी के घर सिलाई मशीन पहुंचा दी गई। इससे उनके स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को नई मजबूती मिली।

 

इसके अतिरिक्त सड़क, बिजली, श्मशान भूमि, ओपन जिम तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मामलों पर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी सोच के साथ प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहा है।

 

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान आज केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसेवा आधारित कार्यशैली का सशक्त प्रतीक बन चुका है। जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनना, तत्काल निर्णय लेना और संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करना ही उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी पहचान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments