Wednesday, April 22, 2026
Homeउत्तराखंडभारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर कल्जीखाल पहुंचने  पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर कल्जीखाल पहुंचने  पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों, फूल मालाओं एवं आतिशबाजी से राणा का किया स्वागत

कल्जीखाल मण्डल हुआ भाजपामय महेन्द्र सिंह राणा प्रमुख द्वारीखाल का हुआ भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर कल्जीखाल पहुंचने  पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों, फूल मालाओं एवं आतिशबाजी से राणा का किया स्वागत

कल्जीखाल बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर भाजपा के नारों से कल्जीखाल बाजार को गुंजायमय कर दिया

राणा कल्जीखाल में तीन बार निर्विरोध रूप से प्रमुख भी रह चुके है। उन्होंने विकास खण्ड़ के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है

महेन्द्र सिंह राणा के भाजपा में शामिल होने से भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिली

महेन्द्र राणा के भाजपा में शामिल होते ही कल्जीखाल विकासखण्ड़ के ब्लॉक अध्यक्ष पटवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा

मैं यशस्वी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री धामी की कार्यशैली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ हूं: राणा

देहरादून में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर पहली बार कल्जीखाल पहुंचने पर मण्डल अध्यक्ष अनिल नेगी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों, फूल मालाओं एवं आतिशबाजी से राणा का स्वागत किया। कल्जीखाल बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर भाजपा के नारों से कल्जीखाल बाजार को गुंजायमय कर दिया। महेन्द्र राणा के भाजपा में शामिल होते ही कल्जीखाल विकासखण्ड़ के ब्लॉक अध्यक्ष अर्जन पटवाल सहित बड़ी संख्या में कांगेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया जिससें पूरा कल्जीखाल मण्डल भाजपामय हो गया। उसके बाद एक गोष्ठी सम्पन्न हुयी जिसमें कार्यकर्ताओं ने कहा कि महेन्द्र सिंह राणा के भाजपा में शामिल होने से भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिली है। राणा कल्जीखाल में तीन बार निर्विरोध रूप से प्रमुख भी रह चुके है। उन्होंने विकास खण्ड़ के विकास में बहुत बड़ा योगदान किया है। उन्होंने कल्जीखाल में अपनी छाप छोड़ रखी है। वर्तमान में उनकी पत्नी बीना राणा कल्जीखाल प्रमुख है तथा भाजपा की कार्यकारिणी में पहले से ही पदाधिकारी है। प्रमुख राणा ने कहा कि मुझे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर गर्व का अनुभव कर रहा हूं। आप लोगों का सहयोग एवं प्यार हमेशा ही मिलता रहा है। मैं यशस्वी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की कार्यशैली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ हूं। मैं पार्टी के लिये तन मन धन से समर्पित रहू गा।
इस अवसर पर प्रमुख कल्जीखाल बीना राणा, मण्डल अध्यक्ष अनिल नेगी, महामंत्री रोजेन्द्र खुगशाल एवं नरेन्द्र पटवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रमेशचन्द्र शाह, कनिष्ट उपप्रमुख अर्जुन पटवाल, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष कल्जीखाल सुधीर भट्ट, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष यशोदा देवी, सांसद प्रतिनिधि संजय पटवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुभाष डोभाल, पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख महेन्द्र मवाडा, पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख दरवार सिंह नेगी, प्रधान ग्राम सभा धारी मदन सिंह रावत, ओलना श्रीमोहन, गहड़ पूरण सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी देवेन्द्र प्रसाद, उपाध्यक्ष सुभाष डोभाल, लक्ष्मीकान्त, न्याय पंचायत संयोजक लक्ष्मण सिंह, मनमोहन सिंह, जयपाल सिंह, पदाधिकारी महिलाएं रजनी मौर्य, रजनी देवी, संगीता, नीरजा खुगशाल, सामािजक कार्यकर्ता अशोक रावत, सन्तोष रावत, अजय पटवाल आदि जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments