Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखंडमुख्यसेवक धामी के अधिकारियो को निर्देश : जनता की समस्या को तेजी...

मुख्यसेवक धामी के अधिकारियो को निर्देश : जनता की समस्या को तेजी से हल हो वो भी उनकी संतुष्टि के आधार पर

मुख्यमंत्री धामी ने ऊधमसिंह नगर कैम्प कार्यालय में क्षेत्र की जनता की सुनी समस्याएं, निकाला समाधान..

मुख्यसेवक धामी के अधिकारियो को निर्देश : जनता की समस्या को तेजी से हल हो वो भी उनकी संतुष्टि के आधार पर

मुख्यमंत्री धामी शुक्रवार को अटल उत्कृष्ट आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे

मुख्यमंत्री के निर्देश जन समस्याओं का समाधान तेजी से हो, जिलाधिकारियों नियमित रूप से जन समस्याओं को सुने…

मुख्यमंत्री धामी स्वयं जिलों के भ्रमण के समय चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लगातार लेते रहते है फीडबैक..

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश: D.M जिलो में जनता दरबार, तहसील दिवस एवं बीडीसी की नियमित बैठकें करे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा
जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण हमारा उद्देश्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जनपद ऊधमसिंह नगर स्थित लोहियाहेड कैम्प कार्यालय में क्षेत्र की जनता से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निस्तारण हेतु सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवम संतुष्टि के आधार पर हल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान तेजी से हो इसके लिए जिलाधिकारियों को नियमित रूप से जन समस्याओं को सुनने के निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं जनपदों के भ्रमण के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लगातार फीडबैक ले रहे हैं। जिलाधिकारियों को जनपदों में जनता दरबार, तहसील दिवस एवं बीडीसी की नियमित बैठकें करने के भी निर्देश दिये गये हैं। जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण हमारा उद्देश्य है।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवम राजस्व अशोक कुमार जोशी, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पूर्वाह्न में राम रतन लाल भगवत सरन अटल उत्कृष्ट आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments