Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखंडकेंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री गडकरी से मिले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज.....

केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री गडकरी से मिले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज.. जाने क्या कुछ रहा खास

महाराज की पंचायती राज राज्यमंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल से शिष्टाचार भेंट पढ़े पूरी रिपोर्ट

केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री गडकरी से मिले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज.. जाने क्या कुछ रहा खास

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति, धर्मस्व भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल और केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की।

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति, धर्मस्व भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल से मुलाकात कर उन्हें चारधाम का माडल भी भेंट किया। इस दौरान उनके साथ सांसद संजय काका पाटिल, मनोज कोटक और अनिल बोंडे भी उपस्थित थे। मुलाकात के दौरान प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने उनसे पंचायतों के सशक्तिकरण की दिशा में उत्तराखंड में किये जा रहे कार्यों से उन्हें अवगत कराया।

इसके पश्चात लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश में सड़कों के निर्माण की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments