Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखंडस्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, मेडिकल शिक्षा एवम् स्वास्थ्य के क्षेत्र में एसजीआरआर...

स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, मेडिकल शिक्षा एवम् स्वास्थ्य के क्षेत्र में एसजीआरआर ग्रुप की ओर से किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए महाराज जी बधाई  

विनोद उनियाल ने राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद
का उपाध्यक्ष बनने पर श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महाराज जी से किया आशीर्वाद प्राप्त

श्रीमती विनोद उनियाल ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को राज्य सरकार का महत्वपूर्णं सहयोगी बताया

विनोद उनियाल ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया

श्रीमती विनोद उनियाल ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से जनहित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी ने विनोद उनियाल को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी

स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, मेडिकल शिक्षा एवम् स्वास्थ्य के क्षेत्र में एसजीआरआर ग्रुप की ओर से किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए महाराज जी बधाई

विनोद उनियाल ने एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की

उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद विनोद उनियाल श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंची

विनोद उनियाल और श्री महाराज जी के मध्य समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक बातचीत हुई

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवम टिहरी स्मृृति एवम् विस्थापित एकता मंच की अध्यक्ष विनोद उनियाल ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। हाल ही में श्रीमती विनोद उनियाल को राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद के उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद विनोद उनियाल श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंची और उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के मध्य प्रदेश के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक बातचीत हुई। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। श्रीमती विनोद उनियाल ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को राज्य सरकार का महत्वपूर्णं सहयोगी बताया और अस्पताल की ओर से जनहित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमति विनोद उनियाल का स्वागत किया गया। शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्य के विकास से जुड़े व राज्य की स्वास्थ्य योनजाओं सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार विमर्श हुआ। श्री महाराज जी ने श्रीमती विनोद उनियाल श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। श्रीमती विनोद उनियाल ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल मे सफलतापूर्वक संचालन पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, मेडिकल शिक्षा एवम् स्वास्थ्य के क्षेत्र में एसजीआरआर ग्रुप की ओर से किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments