Wednesday, April 22, 2026
Homeउत्तराखंडस्वास्थ्य कैम्प में 115 लोगों का स्वास्थ्य -परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित...

स्वास्थ्य कैम्प में 115 लोगों का स्वास्थ्य -परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की गई

मौके पर ग्रामीणों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

स्वास्थ्य कैम्प में 115 लोगों का स्वास्थ्य -परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की गई


– 9 लोगों को आयुष्मान, 04 को पीएम किसान सम्मान के, 07 को पीएम आवास, 23 को केसीसी और 98 लोगों को उज्ज्वला योजना से जोड़ा गया

चमोली : विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दशोली के पलेठी, मेडठेली, देवाल के चोटिंग व उदयपुर, गैरसेंण के स्यूणी मल्ली,घाट के सुतोल, जोशीमठ के चाई, नारायणबगड के कोथरा व कोठुली तथा थराली के चेंपडों व चिडिंगा मल्ला में आईईसी वैन के माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गयी और पात्र लोगों का योजना में पंजीकरण किया गया।
शिविर में सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही ग्रामीणों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलायी गयी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प लगाकर 18 लोगों की टीबी जांच व 115 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की गई।
इस दौरान शिविर में 9 आयुष्मान कार्ड बनाए गए व पीएम किसान सम्मान के 4, पीएम आवास के 7, केसीसी के 23 तथा उज्ज्वला के 8 आवेदन प्राप्त हुए।
आगामी 14 दिसम्बर को कर्णप्रयाग के धनी, बैनोली, कनखुल व ग्वाड, थराली के हरीनगर व गुमाड, घाट के बूरा व टांगला, नारायणबगड के कफारतीर व लोदला, देवाल के नलधूरा व मोपाटा, पोखरी के चन्द्रशिला व जौरासी, दशोली के सेमडुंग्रा व सरतोली तथा जोशीमठ के मोल्टा व गणाई में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments