Wednesday, May 6, 2026
Homeउत्तराखंडपश्चिम दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलजीत सहरावत को टिकट देकर महिलाओं...

पश्चिम दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलजीत सहरावत को टिकट देकर महिलाओं को आगे बढ़ने का काम किया है

मुख्यमंत्री ने जय विहार, नजफगढ़, नई दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के लिए बन रही योजनाएं : मुख्यमंत्री धामी

दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के अंदर आम आदमी पार्टी की महिला नेताओं के साथ मार पीट होती है: मुख्यमंत्री धामी

पश्चिम दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलजीत सहरावत को टिकट देकर महिलाओं को आगे बढ़ने का काम किया है


मुख्यमंत्री मे कहा कमलजीत सहरावत निश्चित ही जनता के अनुरुप विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगी, यहां की जनता का केंद्र में प्रतिनिधित्व करेंगी

कांग्रेस गठबंधन ने एक भी महिला को टिकट न देकर महिला विरोधी सोच को आगे बढ़ाया है :धामी

दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के अंदर आम आदमी पार्टी की महिला नेताओ के साथ मार पीट होती है। जो बहुत ही निंदनीय है:धामी

आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है:धामी

भ्रष्टाचार पर झाड़ू लगाने की बात करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी ने आम जनता की गाड़ी कमाई पर झाड़ू लगा दिया है:धामी

आप पार्टी ने दिल्ली में स्कूल कॉलेज खोलने के नाम पर सत्ता में आते ही सारे स्कूलों के चारों ओर शराब के ठेके बना दिए हैं। पूरी दिल्ली सरकार शराब घोटाले में अंदर है

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सोलंकी पब्लिक स्कूल, जय विहार, नजफगढ़, नई दिल्ली में संसदीय क्षेत्र पश्चिम दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलजीत सहरावत के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री मे कहा कि हम सभी ने आगामी 25 मई को घरों से निकलकर बड़ी संख्या में मतदान करना है। प्रधानमंत्री जी समर्पित भाव से दिन-रात हर पल देशवासियों की सेवा करते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हो गया है। तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। इस युग के पैदा हुए लोगों को राम मंदिर देखने का सौभाग्य मिला है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, आज भारत में समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के लिए योजनाएं बनाई जाती हैं। पश्चिम दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलजीत सहरावत को टिकट देकर महिलाओं को आगे बढ़ने का काम किया है।

मुख्यमंत्री मे कहा कि श्रीमती कमलजीत सहरावत जी निश्चित ही जनता के अनुरुप विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगी, यहां की जनता का केंद्र में प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने कहा कांग्रेस गठबंधन ने एक भी महिला को टिकट न देकर महिला विरोधी सोच को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के अंदर आम आदमी पार्टी की महिला नेताओ के साथ मार पीट होती है। जो बहुत ही निंदनीय है। आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है। भ्रष्टाचार पर झाड़ू लगाने की बात करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी ने आम जनता की गाड़ी कमाई पर झाड़ू लगा दिया है। आप पार्टी ने दिल्ली में स्कूल कॉलेज खोलने के नाम पर सत्ता में आते ही सारे स्कूलों के चारों ओर शराब के ठेके बना दिए हैं। पूरी दिल्ली सरकार शराब घोटाले में अंदर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष, सरकार बनाने के लिए नहीं अपितु अपने परिवार को बचाने के लिए चुनाव लड़ रहा है। विपक्ष ने देश विरोधी आतंकवादी ,जिहादी और अलगावाद का समर्थन करने वाले लोगो को चुनाव के मैदान में खड़ा किया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड की ब्रह्म कमल वाली टोपी देखकर उन्हे ऊर्जा मिलती है। प्रधानमंत्री जी के हृदय में उत्तराखंड बसता है। प्रधानमंत्री जी के पहाड़ी टोपी धारण करने के उपरांत इसे नई पहचान मिली है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलजीत सहरावत एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments