Sunday, May 3, 2026
Homeउत्तराखंडकृषि मंत्री ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए मंडवा /बाजरा अपनाने पर जोर...

कृषि मंत्री ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए मंडवा /बाजरा अपनाने पर जोर दिया और प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया..

ग्रेटर नोएडा में राइजिंग इंडिया डेवलपमेंट एक्सपो का उद्घाटन कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया

कृषि मंत्री ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए मंडवा /बाजरा अपनाने पर जोर दिया और प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया..

मंत्री गणेश जोशी ने सुझाव दिया कि किसानों को आमदनी बढानें के लिए पारम्परिक खेती से जैविक खेती एवं बागवानी की तरफ ज्यादा ध्यान देना चाहिये.

उत्तराखण्ड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट ग्रेटर नोएडा में राइजिंग इंडिया डेवलपमेंट एक्सपो का उद्घाटन किया। कृषि मंत्री ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए मण्डवा/बाजरा अपनाने पर जोर दिया और प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया।
यह प्रदर्शनी 22 से 24 फरवरी 2024 तक प्रदर्शित रहेगी। यह एक्सपो प्रभावशाली सरकारी योजनाओं को प्रदर्शित करने और भारत के भविष्य को आकार देने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करता है। इस मेगा इवेंट में लगभग 30 एमएसएमई, 15 राज्य सरकार के बागवानी बोर्ड और अन्य उद्योगों के 60 से अधिक निजी प्रमुख कम्पनीयां भाग ले रहे हैं। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद सीएसआईआर कई नवीन उत्पाद प्रदर्शित करेगा जो किसानों के लिए उपयोगी होंगे और खेती की प्रक्रिया को आसान बनाएंगे।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए बाजरा अपनाने की सलाह दी। मंत्री ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित मशीनरी और उपकरणों से बहुत प्रभावित हुए। मंत्री गणेश जोशी ने सुझाव दिया कि किसानों को आमदनी बढानें के लिए पारम्परिक खेती से जैविक खेती एवं बागवानी की तरफ ज्यादा ध्यान देना चाहिये। इस सम्बन्ध में सरकार के विभिन्न स्किमों को किसानों तक पहुचानें के लिए इस तरह के आयोजन लगातार होते रहने चाहिए। आयोजको के सफल प्रयास के लिए मंत्री गणेश जोशी ने ग्लोबल मिडिया के सी.ई.ओ बालिन्द्र कुमार एवं उनकी टीम को बधाई भी दी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments