Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तराखंडयह मुकाबला रामभक्तों और राम विरोधियों के बीच है: गणेश जोशी

यह मुकाबला रामभक्तों और राम विरोधियों के बीच है: गणेश जोशी

यह मुकाबला रामभक्तों और राम विरोधियों के बीच है: गणेश जोशी

देहरादून, 05 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के 10 वार्डों में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर चुनाव प्रचार किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डोभालवाला, विजय कालोनी, किशन नगर, जाखन, धोरणखास, राजपुर, मालसी, आर्यनगर, दून विहार एवं सालावाला वार्ड में में मैराथन जनसभाएं की और क्षेत्रवासियों से 23 जनवरी को भाजपा के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल और भाजपा के सभी पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि एक तरफ जहां भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल राष्ट्रवादी और अंत्योदय वाली विचारधारा की पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं, जिस पार्टी के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता हैं और जिनके नेतृत्व राम मंदिर का निर्माण हुआ है। वही दूसरी तरफ सनातन विरोधी पार्टी है, जिन्होंने 60 साल तक केवल भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा कि इस भ्रष्टाचार को मिटाने का काम किसी ने किया है तो वह प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दूनवासियों से 23 जनवरी को होने वाले निकाय चुनावों में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि यह मुकाबला रामभक्तों और राम विरोधियों के बीच है क्योंकि यह लोग हमेशा राममंदिर बनाने के विरोध में रहते हैं। इस दौरान उन्होंने वार्ड 01 मालसी तथा वार्ड 12 किशननगर में पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ भी किया।
सभी वार्डो में भाजपा से मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने भी सभा को संबोधित किया और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने अपनी प्राथमिकताऐं बताते हुए कहा कि भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करें ताकि हमें निगम में मजबूत और सशक्त बोर्ड बनाने में कामयाबी मिले। इस दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, अशोक वर्मा, डा0 बबीता सहौत्रा सहित सभी वार्डो के पार्षद प्रत्याशी यथा भावना चौधरी, मोहन बहुगुणा, नन्दनी शर्मा, अमित कुमार, अल्पना राणा, अल्का कुल्हान, अनुराग सिंह, मीनाक्षी नौटियाल, योगेश तथा भूपेन्द्र कठैत एवं सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता तथा स्थानीय जनता उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments