Monday, June 29, 2026
Homeउत्तराखंडपौड़ी में बोले पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी विकास की चिंता मुझ पर...

पौड़ी में बोले पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी विकास की चिंता मुझ पर छोड़ें…

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने किया चुनाव प्रचार का आगाज

पौड़ी में बोले पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी विकास की चिंता मुझ पर छोड़ें….

पौड़ी को बलूनी की सौगात : तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया

यह तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को समर्पित है:बलूनी

पौड़ी नगर में तारामंडल और पर्वतीय संग्रहालय तथा माउंटेन म्यूजियम बनाने के लिए राज्य सभा सांसद के रूप में अनिल बलूनी ने ही अपनी सांसद निधि से एकमुश्त 15 करोड़ की राशि जारी की थी

जिला मुख्यालय पौड़ी में राज्यसभा के सांसद व गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने आज अपने चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया। उन्होंने आज जिला मुख्यालय पौड़ी में रांसी मैदान के समीप तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने इसके लिए चिह्नित भूमि का बारीकी से निरीक्षण भी किया। यह तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को समर्पित है। ज्ञात हो कि पौड़ी नगर में तारामंडल और पर्वतीय संग्रहालय तथा माउंटेन म्यूजियम बनाने के लिए राज्य सभा सांसद के रूप में अनिल बलूनी ने ही अपनी सांसद निधि से एकमुश्त 15 करोड़ की राशि जारी की थी।

पौड़ी गढ़वाल भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद बलूनी पहली बार पौड़ी के दौरे पर शुक्रवार को आये थे। कार्यक्रम में उनके साथ उत्तराखंड सरकार में मंत्री सतपाल महाराज, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, थराली विधायक भोपाल राम, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा आशा नौटियाल, जिला अध्यक्ष पौड़ी सुषमा रावत सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बलूनी ने आज सबसे पहले प्रसिद्ध कंडोलिया मंदिर पहुंचे और पूजन-अर्चन किया तथा पौड़ी-गढ़वाल सहित पूरे उत्तराखंड में शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की। तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करने के पश्चात् आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पौड़ी में जल्द ही तारामंडल व पर्वतीय संग्रहालय बनकर तैयार होगा। यह दुनिया के खगोल प्रेमियों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथ ही यह इस क्षेत्र की आर्थिकी व विकास यात्रा का अहम पड़ाव भी साबित होगा।

श्री बलूनी ने कहा कि तारामण्डल का निर्माण पूरा होने पर छात्र और खगोल पे्रमी खगोल विज्ञान की जानकारी यहां आसानी से हासिल कर पायेंगे जबकि माउंटेन म्यूजियम उत्तराखण्ड की संस्कृति से हर किसी को रू-ब-रू करवायेगा।

भाजपा प्रत्याशी ने उन्हें गढ़वाल से प्रत्याशी बनाए जाने पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी का, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री जी का, केंद्रीय चुनाव समिति का और प्रदेश भाजपा नेतृत्व का आभार जताया।

बलूनी ने कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। गढ़वाल सीट के साथ ही प्रदेश की पांचो सीटों पर प्रचंड बहुमत से जीत हासिल होगी। उन्होंने कहा कि जीतने के बाद विकास की गंगा बहाने की जिम्मेदारी मेरी और पांच लाख से बड़े अंतर से जिताने का दायित्व कार्यकर्ताओं व जनता पर है। उन्होंने उत्तराखंड के विकास के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किये गए कार्यों और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि जनता के आशीर्वाद से देवभूमि एवं वीरभूमि में 60 प्रतिशत से अधिक वोटों के साथ हर सीट पर कमल खिलेगा और अबकी बार 400 पार का लक्ष्य साकार होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments